फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक बंकर न बनने से खफा

Sun, 25 Sep 2016 01:13 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेना
विज्ञापन
शनिवार को नैशनल कांफ्रेंस के पुंछ हवेली के पूर्व विधायक एवं युवा प्रांतीय प्रधान एजाज अहमद जान ने भारत पाक नियंत्रण रेखा से सटे क ई गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उड़ी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच बने तनाव से डरे लोगों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि  नेेकां उनके साथ है।
इस अवसर पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जान ने कहा कि सरकार पर नियंत्रण रेखा पर बसने वाले लोगों के साथ धोखा करने के अलावा कोई काम नहीं है। गतवर्ष नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान होने के सरकार के कई बडे़ नेता एवं मंत्री गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों से हर गांव में सामुदायिक बंकर बनाने का वादा किया था। ताकि गोलाबारी होने पर लोग अपनी जान बचाने के लिए उनमें शरण ले सकें।
लेकिन आज तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सीमावर्ती गांवों के विकास के साथ साथ युद्ध के दौरान उनका कैसे बचाव किया जाए इस तरफ ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें