फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: भालू के हमले में ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के दूरदराज के गांव चिखड़ी में सोमवार को भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर चार किलोमीटर पैदल चल कर सड़क पर पहुंचाया, जहां से उसे उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा जारी है। भालू के हमले में घायल ग्रामीण की पहचान 35 वर्षीय इरशाद अहमद पुत्र अब्दुल रशीद के रूप में हुई है। घायल के पिता अब्दुल रशीद ने बताया कि उनका बेटा अपने घर से कुछ दूरी पर था कि अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। लोगों के शोर सुनने पर वह जंगल की तरफ भाग गया। भालू के हमले में उसकी बाजू और सीने पर घाव आए हैं। इसके बाद उसे चारपाई पर डाल कर चार किलोमीटर नीचे पैदल चलकर सड़क तक लाया गया और वहां से वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें