पुंछ। सोमवार शाम को एक बार फिर पुंछ नगर सहित पूरे जिले में जोरदार बारिश हुई। इस बीच लोरन क्षेत्र के बेलाबाला में बिजली गिरने से अब्दुल गफ्फार की आधा दर्जन भेड़ बकरियों की मौत हो गई।
इस दौरान भेड़ बकरियां चरा रहा अब्दुल गफ्फार बाल-बाल बच गया। अब्दुल गफ्फार के अनुसार शाम साढ़े तीन बजे से क्षेत्र में बारिश होने लगी थी। इस बीच देर शाम करीब सवा छह बजे जब वह भेड़ बकरियां हांकने के लिए जा रहा था कि उससे कुछ दूरी पर अचानक एक पेड़ पर बिजली आ गिरी और उसकी चपेट में आने से उसकी आधा दर्जन भेड़ बकरियों की मौ पर ही मौत हो गई। करीब तीन भेडें घायल हो गई हैं।