भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को जिला प्रमुख चुनाव का आयोजन करवाया गया। इस चुनाव में रिटायर्ड कैप्टन बंसी लाल शर्मा को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर बंसी लाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। इस दौरान सुनील गुप्ता, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।