मेंढर। उपजिला मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी मेंढर यादगार के चौक के पास ही खुले में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें हिंदू, मुस्लिम और सिख लोगों को आमंत्रित कर ईद की मुबारकबाद दी गई, और देश की सलामती और तरक्की की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर एसडीएम नवीन जांग्याल, तहसीलदार विक्रम कुमार, एसडीपीओ जहीर अब्बास जाफरी, एसएचओ मंजूर कोहली, बीएमओ परवेज खान के साथ जामा मस्जिद के इमाम मुहम्मद सुलतान, सनातन सभा के प्रधान बलराम शर्मा, सतीश कुमार, चौधरी नजीर हुसैन भी मौजूद रहे। संवाद