फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में जोश और उत्साह से मनाया गया ईद का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में बुधवार को बकरीद बड़े जोश और उत्साह से मनाई गई। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते दिखे। करीब 11 बजे मेंढर मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में नमाज का मुख्य आयोजन हुआ, जहां पहले के मुकाबले काफी कम लोगों ने इमाम मुहम्मद सुलतान की अगुवाई में नमाज अदा की।
विज्ञापन

नमाज के बाद इमाम ने मुल्क में अमन, भाईचारे, कोरोना बीमारी से छुटकारा और खुशहाली की दुआ मांगी। साथ ही, लोगों को प्रशासन की और कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए आदेशों का पालन करने के लिए कहा।
इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरों और भेड़ों की कुर्बानी दी, और अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को अपने घरों में दावत दी। उपजिले के धारगलून, हरनी, अड़ी, मानकोट, सखी मैदान और छतराल की बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई और दुआ मांगी। हिंदू लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें