फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खस्ता हाल ट्रांसफारमर और पेड़ों से बंधी तारों से गुस्साए मनकोट के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,लोगों का आरोप बैक टू विलेज

विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर सबडवीजन के मनकोट ब्लाक के गांव लोअर छजला के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन के ब्लाक मनकोट के मेंढर-पुंछ मार्ग पर स्थित गांव छजला लोअर मोहल्ला डक्की के ग्रामीणों ने गांव के खस्ता हाल ट्रांसफार्मर और खंभोें की कमी के कारण पेड़ों से बंधी तारों को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों मोहम्मद रियाज खान, अयाज अहमद, नजर हुसैन शाह ने आरोप लगाया कि गांव में करीब 28 वर्ष पहले 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। आज गांव की जनसंख्या चार गुणा बढ़ जाने के बाद भी न तो उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया और न ही पुराना ट्रांसफार्मर बदला गया। हमने बैक टू विलेज-एक और दो में इसे रखा, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही गांव में नया और उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर न लगाया गया तो हम मेंढर-पुंछ मार्ग जामकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें