फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी

Mon, 07 Dec 2015 01:06 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर युवाओं को ऊंच नीच का भेदभाव दूर करते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


परिषद ने नगर में स्थित सेवाधाम सुथरा बावली में बाबा साहिब के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुंछ इकाई के मंत्री अमित गुप्ता, मनजोत सिंह और परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजस्विनी जोहर ने की। सबसे पहले बाबा अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उनकी जीवनी के बारे में बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहिब ने देश में दबे कुचले वर्गों को समानता के अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वक्ताओं ने युवाओं को सामाजिक समरसता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आज भी देश में कहीं-कहीं भेदभाव के मामले सामने आ रहे हैं। यह समाज के विकास के लिए सही नहीं है। इस अवसर पर कंवलप्रीत कौर, आरुषि घई, दीपक आदि मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहिब ने पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया। संविधान में बाबा साहिब ने सभी के लिए बराबर हक बनाए। इस मौके पर युवाओं को बाबा साहिब के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें