फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होप डिस्एबलटी फाउंडेशन कश्मीर ने एक दिवसिय जागरूकता एंव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डाक बंगला में शुक्रवार को होप डिस्एबिलिटी फाउंडेशन कश्मीर की तरफ से समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगों के उत्थान एवं उनके प्रति कैसा व्यवहार हो, इसको लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला समन्वयक डॉ. इसरार अहमद ने की।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी मोहम्मद तनवीर मुख्य अतिथि रहे। दिन भर चले इस शिविर के दौरान संगठन की तरफ से कश्मीर से विशेष तौर पर बुलाए गए मास्टर ट्रेनियों ने आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स को दिव्यांगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाना चाहिए और दिव्यांगों के उत्थान हेतु क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं। इसका प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के बारे में डॉ. इसरार ने कहा कि होप फाउंडेशन का काम दिव्यांगों की पहचान कर उनका पुनर्वास कराना है। ताकि दिव्यांग अपने आपको सामान्य लोगों के समान समझते हुए सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।
मोहम्मद तनवीर ने संगठन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के इस शिविर से हमारी आंगनबाड़ी वर्कर्स के माध्यम से दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें