फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और बागवानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बागवानी विभाग की तरफ से मंडी तहसील के गांव राजपुरा स्थित नर्सरी में किसानों एवं बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें तहसील के सैकड़ों बागवानों एवं किसानों ने भाग लिया। इस शिविर की अध्यक्षता विभाग के मंडी तहसील अधिकारी मोहम्मद फरीद ने की जबकि जिला बागवानी अधिकारी राजीव लोचन और बीडीसी चेयरमैन मंडी शमीम गनेई मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर किसानों एवं बागवानों को फलदार पौधे लगाने, पौधों की शाख तराशी आदि का प्रशिक्षण देने के साथ ही योजनाओं के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसान खेतीबाड़ी के साथ फलदार पोधे लगाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें