पुंछ जिले के मेंढर पुलिस थाने में तीन नए कानूनो पर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते नागरिक
- फोटो : rajauri
पुंछ। पुलिस स्टेशन मेंढर में नए आपराधिक कानूनों पर नागरिक समाज के सदस्यों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में प्रमुख नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामुदायिक नेताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन ने कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में जनजागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने चर्चा में भाग लिया और अपने दैनिक जीवन पर इन कानूनों के प्रभाव के बारे में प्रश्न उठाए। जिला पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने और निष्पक्ष और कुशल कानून प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद