फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ पुलिस ने स्टंट ब्लॉगर और स्टंट आयोजक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने मंगलवार देर रात नगर में एक स्टंट ब्लॉगर और उसके इवेंट मैनेजर को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर सड़क जाम करने लोगों को परेशान करने और उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बुधवार दोपहर जमानत दे दी गई। स्टंट ब्लॉगर की पहचान गूल रामबन निवासी आमिर मजीद और उसके लिए कार्यक्रम करने वाले स्टंट आयोजक इवेंट मैनेजर एजाज साकिब निवासी गांव शाहपुर पुंछ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात नगर में पुंछ जम्मू-राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टार होटल के पास स्टंट ब्लॉगर आमिर मजीद के कार्यक्रम की योजना बनाई गई। जहां सैकड़ों युवा बिना अनुमति या सूचना के सड़क पर एकत्र हो गए। इससे सार्वजनिक स्थान पर यातायात जाम और उपद्रव हो गया। युवक आपस में झगड़ने लगे। जब इस बारे में पुलिस को सूचना मिली तो एसएचओ रंजीत सिंह राव पुलिस दल एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति चल रहा कार्यक्रम रोकने को कहा। इस पर ब्लॉगर और उसके कार्यक्रम के आयोजक सहित कुछ युवक भड़क उठे और पत्थरबाजी करने लगे। कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। बाद में मौके पर ही स्टंट ब्लॉगर आमिर मजीद और उसके साथ पुंछ के शाहपुर निवासी इवेंट मैनेजर एजाज साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पुंछ थाने में लाकर उनके खिलाफ 107/151 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को प्रथम श्रेणी निष्पादन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें