पुंछ। पुलिस ने नशीली वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात एक नशा तस्कर को दबोचा है। उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार रात पीएसआई अरुण शर्मा के नेतृत्व में सैकलू गांव में नाका लगाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने नाका चेकिंग दल को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी से धर दबोचा। जांच के दौरान उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद की। संवाद