फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे नशीली वस्तुओं से बनाए रखें दूरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन चाइल्ड लाइन की तरफ से सोमवार को संतमेला सिंह पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें बच्चों को उनके अधिकारों के साथ साथ बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशीली वस्तुओं से होने वाली हानि और बच्चों को नशीली वस्तुओं से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाइल्ड लाइन के अधिकारी सबजार अहमद एवं प्रधानाचार्य नाहर सिंह ने की, जबकि वकील धीरज कौर मुख्य वक्ता रहे। धीरज कौर ने बच्चों को उनके अधिकारों, बाल मजदूरी, बाल विवाह को कानूनी जुर्म बताते हुए जागरूक किया। प्रधानाचार्य नाहर सिंह और सबजार अहमद ने छात्र-छात्राओं को नशीली वस्तुओं से होने वाली हानियों के बारे में जागरूकता प्रदान करते हुए उन्हें दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन ने चाइल्ड लाइन का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें