पुंछ जिले के मेंढर में पुलिस द्घारा दबोचे गए चोर और उनके बरामद नकदी व गैहने
- फोटो : POONCH
पुंछ। मेंढर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में कुछ समय पेश आए चोरी के तीन मामलों को सुलझाते हुए तीन चोरों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर 1.6 लाख रुपये और लाखों रुपये मूल्य के गहने बरामद किए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेंढर में तीन अलग-अलग चोरी की वारदातें पेश आने के बाद मेंढर थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर एसडीपीओ मेंढर शिजान बट्ट और एसएचओ न्याज अहमद की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। इसमें पीएसआई गुलशन प्रताप और वैंटेश को शामिल किया गया। टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्यों की जांच करते हुए तीन चोरों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके उपरांत उनकी निशानदेही पर 1.6 लाख रुपये और सोने के लाखों रुपये मूल्य के गहने बरामद किए।
पुलिस ने चोरी के मामले सुलझाने एवं चोरों को दबोचने पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए पुलिस से अन्य चोरी की वारदातों को भी हल कराने की मांग की।