पुंछ। मेंढर पुलिस ने नशीली वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक नशा तस्कर को दबोच कर उसके कब्जे से 1.3 किलो चरस बरामद की। तस्कर की पहचान मोहम्मद इलेयास निवासी गांव अढ़ी मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ह।
एसडीपीओ मेंढर शिजान बट्ट के निर्देश पर एसओजी और मेंढर पुलिस ने एसएचओ मंजूर अहमद कोहली की देखरेख में कस्बे के बाहर नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका। तलाशी में उसके पास से 1.3 किलो ग्राम चरस बरामद हुई।