पुंछ। पुलिस ने नगर से एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की। तस्करों की पहचान राहुल शर्मा, कपिल शर्मा निवासी मोहल्ला पावर हाउस और जोया अख्तर निवासी लोरन वर्तमान निवासी मोहल्ला सराय पुंछ नगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंछ पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान को आगे बढ़ाते हुए एसएचओ सुरेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नगर में एक नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रही एक महिला एवं दो युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच की तो उनके पास से चालीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।