फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सेना ने पुंछ, राजोेरी में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Wed, 26 Jun 2024 06:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। सेना ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजोेरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और वे तभी ‘राष्ट्र निर्माण’ में योगदान दे सकते हैं, जब उनमें तर्कसंगत और सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास हो।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र में विभिन्न गांवों से 17 मेधावी बच्चों को चुना गया। सेना ने कहा कि इन बच्चों को उनके गौरवान्वित माता-पिता के साथ सेना की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर एक अनौपचारिक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों और माता-पिता ने ‘सभी रैंक’ के साथ विचार साझा किए। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों और अभिभावकों को भारत के विभिन्न शिक्षा संस्थानों जैसे राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज , सैनिक स्कूल और अन्य सैन्य स्कूलों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें