पुंछ। रविवार को भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट ने नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए कई मोर्टारों को विस्फोट कर उन्हें नष्ट किया। जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से पिछले कई दिनों से जिले में नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी की जा रही है इस गोलाबारी के दौरान 2 दिन पहले पाकिस्तान की तरफ से जिले के कृष्णा घाटी में भारी गोलाबारी की गई थी जिस दौरान कई पाकिस्तानी मोर्टार फटे नहीं थे जिससे क्षेत्र जिससे लोगों को खतरा बना हुआ था इन मोटरों के बारे में जानकारी मिलने के उपरांत आज इंजीनियर रेजीमेंट के जवानों ने क्षेत्र में पहुंचकर उन पाकिस्तानी मोर्टार को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तानी सेना की तरफ से दाग एवं जाने वाले जो मोर्टार बच जाते हैं उनसे अक्सर क्षेत्र के लोगों के बच्चों अथवा जानवरों द्वारा से छेड़छाड़ किए जाने से उनमें विस्फोट हो जाने से कई बार लोगों को जानमाल की हानि उठानी पड़ती है।