फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शादी समारोह में दहेज मांगने का आरोप, हंगामे के बाद टूटी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, लड़की पक्ष का आरोप- फेरों से पहले नकदी की मांग
विज्ञापन

शराब के नशे में अभद्रता, विजयपुर थाने में शिकायत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के विजयपुर क्षेत्र के गांव बगूना में एक शादी समारोह के दौरान कथित दहेज मांग और हंगामे का मामला सामने आया है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि बारात पहुंचने के बाद लड़के पक्ष ने पहले से तय शर्तों को बदलते हुए फेरों से पहले नकद राशि की मांग की। मांग पूरी न होने पर विवाद बढ़ गया और शादी नहीं हो सकी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि बारात देर रात पहुंची। आरोप है कि लड़के के पिता नशे की हालत में थे और उन्होंने नकदी की मांग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच हंगामा हो गया। उनका कहना है कि इस घटना से उनकी बेटी मानसिक रूप से बेहद आहत हुई और उसने ऐसे परिवार में विवाह करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पूरी घटना लड़की के सामने हुई, जिससे वह पूरी रात सदमे में रही और खाना तक नहीं खाया। परिवार का कहना है कि घटना के बाद लड़के पक्ष की ओर से किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया गया।
पीड़ित परिवार ने विजयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब दहेज मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं मामले को सामने लाने वाले स्थानीय व्यक्ति लड़के के मामा ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बच्ची की हालत देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़के पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस थाना प्रभारी परवेज खांडे ने बताया कि लड़की पक्ष की और से लिखित रूप से शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें