पुंछ में जिला विकास उपायुक्त कृषि दोरे पर जाने वाले 40 किसानों की बस को झंडी दिखा कर रवाना करते हुए
- फोटो : POONCH
पुंछ। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के सपने और आह्वान को लेकर आयोजित किए जा रहे कृषि संबंधी कार्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं को अमली जामा पहनाने को लेकर किए जाने रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए रविवार को उपायुक्त इंद्रजीत ने 40 किसानों के एक दल की जम्मू के लिए रवाना किया। यह किसान स्कॉस्ट में आयोजित होने वाले यूरिया नैनो टेक्नोलॉजी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित अन्य कई कार्यक्रम में भाग लेते हुए नई तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
वहां से लौटकर खेतों में प्रयोग करने के साथ ही अपने साथी किसानों को भी उसके बारे में जानकारी देंगे। इस उपलक्ष्य में रविवार को सुबह कृषि विभाग के नगर स्थित मुख्य कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि दौरे पर जाने वाले किसानों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी ने की, जबकि उपायुक्त मुख्य अतिथि रहे। दौरे पर जाने वाले किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें इस प्रकार के दौरों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में नैनो यूरिया टेक्नोलोजी का अभी शुभारंभ हो रहा है। यह एक क्रांतिकारी कार्य है, जिसमें किसानों को अब यूरिया के बोरे नहीं उठाने पडे़ंगे, बल्कि वह अपनी जेब में एक आद लीटर की बोतल में तरल यूरिया रखेंगे, जिसका वह खेतों में आसानी से प्रयोग कर पाएंगे।