फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Sat, 31 Oct 2015 01:25 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर चांद और अपने पति का दीदार करने के साथ व्रत खोला। महिलाओं ने चांद को अर्ग देकर अपने पति की सुख, समृद्धि व लम्बी आयु की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं की सुंदरता के आगे मानो चांद की चमक भी फीकी लग रही थी। महिलाओं ने सुबह करीब चार बजे सरगी खाने के बाद दिनभर व्रत रखा। शहर के मुख्य बाजार में कई घरों में विशेष पूजा अर्चना के लिए सजावट की गई थी।

इस अवसर पर परंपरा अनुसार थालियां फेरने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। थालियां फेरने के बाद शुरू हुआ चांद का इंतजार। अंधेरा होते ही चांद का इंतजार करती महिलाओं को छतों पर देखा गया।
विज्ञापन


चांद के दिखाई देते ही महिलाओं ने चांद का अर्ग देकर अपने पति की लंबी आयु के लिए विशेष पूजा अर्चना की। पत्नियों के अलावा कुंवारी लड़कियों ने भी व्रत रखा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें