फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बिजली विभाग ने एक माह में 555 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 93 लाख बकाया वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिल न भरने पर पशुपालन विभाग कार्यालय का भी काटा कनेक्शन
विज्ञापन

-रविवार को बनवत में कार्यवाही, अवैध रूप से लगाए हीटर व बॉयलर किए जब्त
पुंछ। बिजली विभाग बिलों के बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रह रहा है। विभाग ने अभी तक 555 बड़े बकायेदारोें के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। कई बकायादारों से करीब 93 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। बिल न भरने पर पशुपालन विभाग के परेड मुख्य कार्यालय का भी कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद फजल ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आफताब अहमद के निर्देश पर कई दिनों से टीमें बड़े बकायादारों के पास पहुंच रही हैं। जो बकायेदार मौके पर ही बिल भर रहे हैं उनके कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। बिल न भरने पर न सिर्फ कनेक्शन काटे जा रहे हैंं बल्कि सर्विस लाइन भी जब्त की जा रही है, ताकि वे बिना बिल भरे बिजली का प्रयोग न कर सकें। मोहम्मद फजल का कहना है कि उच्च अधिकारियों से 31 मार्च से पहले सौ प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश मिले हैं। इसके चलते रोजाना कार्यवाही की जा रही है। रविवार को भी विभाग ने गांव बनवत में जूनियर इंजीनियर जगमीत सिंह की अगुवाई में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। दर्जनों बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही उनकी तारें जब्त की गई हैं। कई घरों में अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे हीटर व बॉयलर भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें