फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के मंडी में खाई में वाहन गिरा, एक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Jul 2023 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। मंडी तहसील के सेढ़ी ख्वाजा क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद एक टाटा मोबाइल वाहन के खाई में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान मोहम्मद अरशद (17) पुत्र मोहम्मद असलम निवासी सेढ़ी ख्वाजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद जिले की मंडी तहसील के गांव सेढ़ी ख्वाजा से नेढ़ियां के लिए निकला टाटा मोबाइल वाहन (जेके11बी8177) गांव के पास ही अनियंत्रित हो कर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। इस दौरान चालक और एक किशोर वाहन से बाहर निकल गए, जिन्हें मामूली खरोचें आई। वहीं, 17 साल के मोहम्मद अरशद की मौत हो गई। हादसे में मामूली रूप से घायल होने वाले दोनों लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के उपरांत क्षेत्रवासियों से पुलिस ने खाई में गिरे वाहन से मृतक के शव को बाहर निकाला और उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें