फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ-जम्मू हाईवे पर टिप्पर की टक्कर में बाइक सवार दो लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बींबर गली क्षेत्र में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टिप्पर चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और सेना ने दोनों घायलों को सैन्य शिविर में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी राजोरी रैफर कर दिया। घायलों में एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इनकी पहचान रशीद महमूद पुत्र गुलजार अहमद निवासी सुरनकोट और मोहसिन अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी सुरनकोट के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राजोरी की तरफ से सुरनकोट आ रही बाइक (जेके12ए 7964) को सुरनकोट की तरफ से आ रहे एक अज्ञात नंबर के टिप्पर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें