पुंछ। सेना ने खेल गतिविधियों को बढ़वा देने के लिए सद्भावना वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। इसमें 12 टीमों ने दमखम दिखाया। लड़कियों के फालइन मैच में स्टेडियम इलेवन ने गर्ल्स हायर सेंकेंडरी स्कूल पुंछ को 3.1 से हराया। लड़कों के मैच में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब ने मेंढर क्लब की टीम को 2.1 से हराया। नगर स्थित खेल स्टेडियम में समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों की अध्यक्षता वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव कृष्ण लाल शर्मा और स्टेडियम मैनेजर कोच निर्दोश कुमार ने की। एडीसी बिशारत हुसैन मुख्य अतिथी रहे। विजेताओं और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एडीसी ने कहा कि सेना की तरफ से युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।