फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा चालक घायल,लोगों ने कहा खस्ता हाल सड़क से हो रहे हादसे

विज्ञापन
पुंछ जिले में मुगलरोड पर दुरघटनाग्रस्त हुआ सेब से लदा ट्रक - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मुगलरोड पर रविवार रात को सेब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे क्षेत्र के लोगों ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से निकाल कर उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल चालक की पहचान मोहम्मद इस्लाम निवासी वार्ड नंबर-15 इलीराबाद सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस दुर्घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत हादसों का कारण बन रही है। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं किया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और दलदल के तालाब बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर बफलियाज और दराबा के बीच स्थित रतियांवाली पस्सी क्षेत्र में कश्मीर से सेब लेकर जम्मू की तरफ जा रहा ट्रक नंबर एचआर 57 ए 1485 टूटी सड़क के कारण एक गड्ढे में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें