पुंछ। सुरनकोट तहसील में शुक्रवार देर रात मुगलरोड पर एक टाटा मोबाइल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल लोगों ने उपजिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान जमील अहमद (28) पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी डन्ना गूंथल सुरनकोट और जावेद अहमद (30) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी सांगला सुरनकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर चंडीमाड़ा की तरफ से सुरनकोट की तरफ आ रही टाटा मोबाइल नंबर जेके 12 बी 7508 नूरी छंब के सामने चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार उक्त दो लोग घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उप जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचा। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।