पुंछ। मेंढर में पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के सहयोग से बुधवार को चार आईईडी को विस्फोट कर निष्क्रिय किया। जानकारी के अनुसार दोपहर को मेंढर थाने से पुलिस के उच्च अधिकारियों की देखरेख में एक दल थाने से अगस्त माह में मेंढर से पकड़ी गई चार आईईडी को लेकर बम निरोधक दस्ते के साथ मेंढर से करीब पांच किलोमीटर दूर बैरीरख क्षेत्र पहुंचे। जहां बम निरोधक दस्ते के सहयोग से निष्क्रिय बना दिया। गौरतलब है कि मेंढर में पुलिस एवं सेना ने इसी वर्ष 14 अगस्त को धारघलून क्षेत्र से चार आईईडी पकड़ी थी। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नियम अनुसार विस्फोटक सामग्री को अधिक समय तक न रखते हुए उसे निष्क्रिय किया गया है।