फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में टाटा सूमों हादसे का शिकार हुई छह लोग घायल,तीन राजोरी रैफर हालत नाजुक

विज्ञापन
मेंढर में हादसे का शिकार हुई टाटर सूमों - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन में यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो हादसे का शिकार होकर सड़क से फिसल कर 200 मीटर खाई में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सूमो में सवार पांच यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने खाई से निकाल कर उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। जहां तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य तीन का मेंढर अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद फैज चालक, हाजी मोहम्मद इसाक पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद नसीम पुत्र मीर मोहम्मद, साहिरा बी पुत्री मोहम्मद जहांगीर, रूखसाना कौसर पुत्री मोहम्मद शमीम और वाजिद अली पुत्र अब्दुल मजीद सभी निवासी गांव हरनी के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार देर शाम हरनी गुरसाई मार्ग पर हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें