पुंछ दोरे के पहले दिन पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते आई जी पी जम्मू
- फोटो : POONCH
पुंछ। आईजीपी जम्मू मुकेश कुमार सिंह सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पुंछ पहुंचे। जहां पर उनका डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता और एसएसपी रमेश अंगराल ने स्वागत किया। आईजीपी ने जिला पुलिस मुख्यालय पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जहां जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आने वाले दिनों में होने वाले जिला परिषद चुनाव को लेकर पुलिस की तरफ से की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर भी चर्चा करते हुए पुलिस अधिकारियों को चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए।