फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पंजाब और कश्मीर एकैडमी के बीच 3-3 की बराबरी पर रहा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारतीय सेना की तरफ से जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सहयोग से करवाए जा रहे हॉकी मुकाबलों के दूसरे दिन केवल एक ही मैच खेला गया। इसमें भाग लेने वाली पंजाब हाॅकी टीम और कश्मीर हाॅकी एकैडमी के बीच तीन-तीन गोल की बराबरी पर मैच छूटा। अंत में इसे ड्राॅ घोषित किया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के एस्ट्रो टर्फ हाकी मैदान पर पहले बॉर्डर बैटल हॉकी मुकाबलों के दूसरे दिन मैच करवाया गया। यह मैच पंजाब और कश्मीर हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में हाॅकी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों के साथ गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इस मैच में पंजाब और कश्मीर एकैडमी दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर शुरू से लेकर मैच के अंत तक एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इसके चलते सर्वप्रथम पंजाब ने कश्मीर पर गोल दाग कर बढ़त बनाई, लेकिन अगले चंद मिनट में कश्मीर ने भी एक गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके चलते पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबर रहीं। दूसरे हाफ में कश्मीर ने एक के बाद एक दो गोल दाग कर तीन एक से बढ़त बना ली। इसके बाद पंजाब ने भी दो और गोल दाग कर मैच के अंत तक तीन-तीन से बराबरी कर ली। इसके कारण मैच ड्रा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें