फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बेकाबू गाड़ी 300 फुट नीचे सड़क पर गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में ईको कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्ताफ राथर (40) पुत्र ज़लाल दीन निवासी अढ़ाई मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईको गाड़ी (जेके12बी6387) गांव अढ़ाई से मंडी तहसील मुख्यालय की तरफ जा रही थी। गांव की घुमावदार सड़क पर एक मोड़ पर गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 300 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र निवासी शकील अहमद, मंजूर अहमद, मोहम्मद तारिक आदि ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में बादल फटने के बाद से ही सड़क की खस्ता हालत है, जिसको लेकर हमने कई बार प्रदर्शन भी किए परन्तु प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आज यह हादसा हो गया। मृतक चालक अपने घर का इकलौता पुत्र था। इस खस्ताहाल सड़क पर यह चौथा हादसा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अब भी इस सड़क की तरफ ध्यान देकर भविष्य में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें