फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली पुंछ पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कबायली हमले में शहीद होने वालों की याद और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चार दिन पूर्व राजोरी से शुरू हुई साइकिल रैली वीरवार को पुंछ पहुंची, जहां पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर रैली में शामिल सेना के अधिकारियों ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि राजोरी से पुंछ के बीच के 91 किलो मीटर के सफर के दौरान वह रास्ते में पड़ने वाले दर्जनों स्कूलों में गए और वहां पढ़ने वाले बच्चों को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए जागरूक किया। दोपहर करीब 11 बजे पुंछ नगर स्थित सेना के प्रीतम स्टेडियम में सेना की 17 जैकलाई की तरफ से राजोरी से पुंछ के लिए शुरू की गई साइकिल रैली में शामिल जवानों और अधिकारियों ने जब अपनी साइकिलों पर सवार हो कर प्रवेश किया तो वहां मौजूद हजारों लोगों ने उनका तालियों क ी गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें