फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हिमपात से दो घंटे बंद रहा मुगलरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले में पीर पंजाल की ऊंची चोटियों के साथ ऐतिहासिक मुगलरोड पर पीर की गली क्षेत्र में ताजा हिमपात हुआ। इससे क्षेत्र का तापमान शून्य से नीचे चले जाने से मुगलरोड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, मार्ग पर हिमस्खलन होने से करीब दो घंटों तक मार्ग बाधित रहा। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के कर्मचारियों ने मशीनों की सहायता से मार्ग पर गिरी बर्फ को हटाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढे़ तीन से चार बजे तक पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगलरोड पर मानसर क्षेत्र से लेकर पीर की गली के बीच के करीब चार किलोमीटर मार्ग पर जोरदार वर्षा होने लगी। उसके कुछ ही क्षणों बाद हिमपात होने लगा, जो बीस मिनट तक जारी रहा। इससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से बर्फ सफेद की चादर बिछ गई। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन से बार-बार खराब हो रहे मौसम और ताजा हिमपात से कई स्थानों पर हिमस्खलन और पस्सियों गिरने से यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें