फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर गली तक अधिकारियों ने लिया मुगलरोड का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की तरफ से मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम दो दिन पूर्व पूरा हो चुका है। सोमवार को मुगलरोड प्रोजेक्ट और पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के अधिकारियों ने एईई कमल ज्योति शर्मा, एई जारिक अहमद खान और जूनियर इंजीनियर गगन दीप सिंह, सफीर अहमद और मारूफ खान के साथ मुगलरोड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी वाहनों से बफलियाज की तरफ से पीर की गली तक पहुंचे और सड़क की स्थिति को जाना। उन्होंने पीर की गली तक पहुंचने के बाद कहा कि अभी मुगलरोड पर अगले तीन-चार दिन के बाद ही एक तरफा यातायात बहाल हो सकता है, क्योंकि कई स्थानों पर सड़क को चोड़ा करने का काम शेष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुंछ और राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड 1 जनवरी, 2019 से भारी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद है। जिससे दो दिन पहले ही बर्फ हटाने का काम पूरा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें