फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चैन से हमें रोजे भी नहीं रखने देता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तान खुद को इस्लामिक मुल्क कहता है और हमें चैन से रोजे भी नहीं रखने देता है। उसकी इन हरकतों से कश्मीर कभी भी पाकिस्तान नहीं बन सकता है। वह हिंदुस्तान का हिस्सा है और रहेगा। यह कहना है पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बसे कस्बा और कीरनी निवासी मोहम्मद बशीर और मोहम्मद अफजल को जो वीरवार को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी से काफी खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि वैसे तो पाकिस्तान की तरफ से आए दिन गोलाबारी की जाती रहती है, परंतु रमजान के मुकदस एवं पाक माह में भी वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वीरवार सुबह जब हम लोग सहरी खाने की तैयारी कर रहे थे, तो पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी और कई गोले गांव में गिरने लगे। इससे हर कोई सहम गया। हम लोग वजू के लिए बाहर तक नहीं निकल पाए घरों के अंधर ही वजू कर नमाज अता कर सहरी के बाद रोजा रखा।
विज्ञापन


बच्चे सही से सहरी भी नहीं खा पाए
पाकिस्तानी गोलाबारी से हमारे बच्चे बुरी तरह डरे सहमे रहे। वह सही से सहरी भी नहीं खा पाए। गांव में हर किसी को एक ही बात का डर सता रहा था कि कब कोई गोला हमारे घरों पर न गिर जाए। यह तो खुदा का शुक्र है कि गोलाबारी में किसी प्रकार का कोई जानी नुुकसान नहीं हुआ है।

पाकिस्तान की इन हरकतों से हमें नहीं पड़ता कोई फर्क
ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने तो अपनी तरफ से कोई कसर ही नहीं छोड़ी थी। इस प्रकार की हरकतों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है और न ही कश्मीर कभी पाकिस्तान बनने वाला है। हम हिंदुस्तानी हैं और हमारी आने वाली नस्लें भी हिंदुस्तानी ही होंगी। फिर चाहे पाकिस्तान जितने मर्जी मुसलमानों को गोलाबारी से निशाना बना ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें