पुंछ। मेंढर तहसील के नक्का मंजयाड़ी के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन रोष जताया। उन्होंने सड़क पर निम्न गुणवत्ता की तारकोल बिछाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि समय पर स्थिति का संज्ञान नहीं लिया गया कि तो लोगों को फिर से पैदल आवाजाही करने पर मजबूर होना पड़ेगा। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर तारकोल बिछाने का काम सही प्रकार ढंग से नहीं हुआ तो काम बंद करवा देंगे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नक्का मंजयाड़ी के दर्जनों लोग गांव के लिए बनाई जा रही मुख्य सड़क पर एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने मोहम्मद नजीर, अशफाक अहमद, मोहम्मद रियाज की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछलेे 70 साल से पैदल सफर करने को मजबूर हैं। बीमार और गर्भवति को कंधों पर उठा कर सुरनकोट-मेंढर मार्ग पर हरणी गांव तक ले जाना पड़ता है। करीब एक दशक पहले विभाग ने नरबाड़ में गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू करवाया था। चंद रोज पहले ही सड़क को पक्का करने का काम शुरू हुआ है। मगर निमभन स्तर की तारकोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बहुत ही गलत है। इस कारण यह तारकोल जल्द ही उखड़ जाएगी।