फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड़ पर 32 किलोमीटर तक हटाई बर्फ

विज्ञापन
पुंछ जिले की तरफ से मुगल रोड से बर्फ हटाने में जुटी मशीनें। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। लोक निर्माण विभाग ने पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने आधुनिक मशीनों के साथ बड़ी संख्या में मुलाजिमों को काम पर लगाया गया है। जिससे की जल्द से जल्द बर्फ हटा कर यातायात बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर मौसम खराब रहने के बावजूद मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जारी रहा। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग के एईई कमल ज्योति शर्मा ने बताया कि सुरनकोट की तरफ से मुगलरोड पर बर्फ हटाते हुए 32 किलोमीटर तक पहुंच गई हैं। लगातार बर्फबारी हटाने का काम लगातार जारी है। मौसम सही रहा तो इस महीने के अंत तक मुगलरोड से बर्फ को हटा लिया जाएगा। उन्होेंने बताया कि 32 किलो मीटर के आगे का बचा 12 किलोमीटर का क्षेत्र सबसे अधिक मुश्किल खड़ी करती है। इस इलाके में कुछ क्षेत्र ग्लेशियर और हिमस्खलन वाले हैं। एई मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि दिसंबर 2020 में भारी बर्फबारी के चलते मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस माह की दस तारीख से कश्मीर की तरफ से शोपियां से मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। इस सड़क पर यातायात बहाल हो जाने से पुंछ एवं राजोरी जिलों के लोगों को कश्मीर आने-जाने में आसानी होती है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जारी निर्माण कार्यों की वजह से मार्ग के बाधित होने से कश्मीर के लोग भी जम्मू अथवा देश के अन्य भागों में जाने के लिए मुगलरोड को ही यात्रा के लिए प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें