फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू-पुंछ मार्ग पर सुरनकोट तहसील के मदाना क्षेत्र में एक आल्टो कार के खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने उन्हें वाहन से बाहर निकाल कर अन्य वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जम्मू-पुंछ मार्ग पर सुरनकोट तहसील के मदाना क्षेत्र में ऑल्टो कार (जेके 12ए 8478) खाई में गिर गई। हादसे में दो सवार दो युवक गंभीर रूप हो गए। मौके से मार्ग से गुजर रही सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने दोनों घायलों को कार से निकाल कर अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। उनकी पहचान तोकिर जिया (24) पुत्र दौलत खान और ताहिर खान (32) पुत्र शकील शाना दोनों निवासी बनोला तहसील मेंढर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बतया कि दोनों युवक रविवार रात्रि पुंछ जिले के दिगवार में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शायद रात को ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और वह रातभर वहीं पड़े रहे। पर वहीं पड़े रहे जहां से सुबह सेना ने दुघटनाग्रस्त कार को देखा आम लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सेना की वजह से उनकी जान बच गई। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की डाक्टर फातिमा के अनुसार एक की हालत गंभीर है, जिस करण उसे आईसीयू में रखा गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो उसे जीएमसी रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें