फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई भर्ती नहीं होने पर सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में 1993 के बाद से स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती नहीं किए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी न की गईं तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह में काम करने वाले सफाई कर्मचारी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नन्ना गिल की अध्यक्षता में अस्पताल प्रांगण मेें एकत्र हुए। उन्होंने अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की रिक्तियों को पूरा करने के लिए नए आवेदन जारी करने, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, सफाई कर्मचारियों के पदों पर केवल उनके ही समुदाय लोगों को तैनात करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला।
गिल ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल का पिछले 25 वर्षों में चार गुना विस्तार हो चुका है। कई नए वार्ड स्थापित किए गए हैं, लेकिल इतने बड़े अस्पताल की साफ-सफाई के लिए 16 सफाई कर्मचारी ही तैनात हैं। इनमें से सात-आठ ही स्थायी कर्मचारी हैं, बाकी अस्थायी हैं। 1993 के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं की। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि जिला अस्पताल में कम से कम 35 नए सफाईकर्मचारियों को तैनात किया जाए। इस अवसर पर राकेश कुमार, राजन कुमार, कर्ण सनोत्रा, किरण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें