फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं मिलें तो सेब उत्पादन में कश्मीर की बराबरी कर सकता है पुंछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला बागवानी विभाग की तरफ से मंडी तहसील के राजपुरा क्षेत्र में एक दिवसीय फल प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के चार सौ के करीब किसानों एवं बागवानों ने भाग लिया। उन्होंने अपने फलों का प्रदर्शन किया। बागवानों का कहना था कि यदि सरकार उनको कश्मीर के बराबर सुविधाएं दे, तो पुंछ जिले में कश्मीर के बराबर सेब का उत्पाद हो सकता है। इस दौरान विभाग की तरफ से उन्नत बागवानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले की मंडी तहसील में जिला बागवानी विभाग की तरफ से गांव राजपुरा में एक दिवसीय फल प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कराया गया। इसकी अध्यक्षता संदीप कुमार गुप्ता और जिला बागवानी अधिकारी गुरदीप सिंह ने की, जबकि निदेशक बागवानी राकेश सरंगाल और मुख्य बागवानी अधिकारी सुशील कुमार अंगुराणा इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने क्षेत्र के बागवानों द्वारा प्रदर्शित फलों को देखा। इसके बाद अधिकारियों ने बागवानों को पेश आ रहीं समस्याओं को सुनने के साथ ही मौके पर उनका निवारण किया। उन्होंने बागवानों का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की बागवानों के लिए अथवा फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं। किसानों एवं बागवानों ने रोष प्रकट किया कि क्षेत्र के बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तरफ से कोई उचित सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर उनको सही प्रकार से सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं जो कश्मीर में प्रदान की जाती हैं, तो वे फल उत्पादन में कश्मीर की बराबरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें