फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के इसलामाबाद गांव में मिनी बस पलटी, 16 यात्री घायल

Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
पुंछ में नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव इस्लामाबाद में सोमवार दोपहर बाद एक मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने अपने वाहनों से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक महिला यात्री को छोड़ कर अन्य सभी की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. शमीम बट्टी का कहना है कि हमारे पास इस्लामाबाद हादसे में घायल 16 यात्रियों को लाया गया है, जिसमें अधिकतर महिलाएं हैं, और उनमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उसे जीएमसी जम्मू रेफर करना पड़ेगा। बाकी सभी घायल सामान्य हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे शाहपुर स्थित सांई मीराबख्श की जियारत की तरफ जा रही कैंटर मेटाडोर नंबर जेके 12ए-4733 गांव इस्लामाबाद में एक मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से करीब 20 फुट नीचे खेतों में जा गिरी। मेटाडोर के गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार शोर हो गई। इस हादसे का पता चलते ही
विज्ञापन


आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को निकाल कर निजी वाहनों में डाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नगर स्थित जिला अस्पताल में जमा होने लगे। एसएचओ सचिंदर पाल सिंह पुलिस दल के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर लोगों को कंट्रोल कर घायलों को उपचार कराने में सहायता की।

हादसे का पता चलने पर उपायुक्त राहुल यादव ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जानने के साथ ही उन्हें तत्काल सहायता के तौर पर रेडक्रास फंड से पांच-पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

हादसे के घायलों के नाम
1. नजमा कौसर (12) पुत्री मुश्ताक हुसैन निवासी लसाना सुरनकोट
2. स़रान हाफिज (5) पुत्र मोहम्मद हाफिज
3. शहनाज अखतर (13) पुत्री मोहम्मद हाफिज निवासी लसाना
4. सरबान बी (22) पत्नी खुर्शीद अहमद निवासी मेंढर
5. फरजाना कोसर (60) पत्नी जमाल दीन
6. शमीम अख्तर (65) पत्नी मोहम्मद आजम शेख दोनोड्ड निवासी शाहपुर
7. मारूफ अहमद (20) पुत्र मुनीर हुसैन निवसी मंडी
8. फरजाना कोसर (26) पत्नी मारूफ अहमद निवासी मंडी
9. अब्दुल हुसैन (22) पुत्र जलाल दीन निवासी शाहपुर
10. मोहम्मद बशीर (18) पुत्र यूसुफ खान निवासी इस्लामाबाद
11. शमीम अख्तर पत्नी (50) अरशाद शाह निवासी नंगाली
12. मोहम्मद आलम (50) पुत्र वली मोहम्मद निवासी इस्लामाबाद
13. अफासना कौसर (13) पुत्री अरशद हुसैन निवासी नंगाली
14. गुलशन बी (20) पत्नी वकार हुसैन निवासी लसाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें