पुंछ/मेंढर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार भारतीय पोस्टों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। भारतीय सैन्य जवान इसका मुंहतोड़ जवाब तो दे रहे हैं, मगर गोलाबारी के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार को हुई गोलाबारी में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब पौने तीन बजे जैसे ही पाकिस्तान नेे गोलाबारी शुरू की लोगों ने तुरंत भाग कर जान बचाई। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलाबारी से भारतीय क्षेत्र के दर्जन भर गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।