पुंछ। देश-दुनियां की ही तरह जिले में भी रमजान महीने पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। उन्होंने नमाज अता कर देश और प्रदेश में अमन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
पवित्र माह रमजान के पहले जुम्मे को लेकर जिलेभर में सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंडी, मेंढर व सुरनकोट के साथ ही पुंछ नगर स्थित मस्जिदों में रोजेदार काफी मात्रा में पहुंचे। दोपहर 12 बजे से ही मस्जिदों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे।