फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए मंडी तहसील से 159 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा है। आरोपी की खुर्शीद अहमद लोन निवासी जालियां तहसील मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल और एएसपी राजा आदिल मजीद को मंडी क्षेत्र में चरस की तस्करी की सूचना मिली, जिस पर उन्होने डीएसपी हेडक्वार्टर एजाज मीर, डीएसपी डीआर शिजान बटट और एसएचओ मंडी रविंद्र रखवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मंडी कस्बे के बाहर एक विशेष नाका लगाया। इस दौरान वाहन (जेके 02 एएफ 2031) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर 159 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को सीज कर व आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें