फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद की घोषणा के बाद बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को विभिन्न संगठनों की तरफ से भारत बंद की घोषणा करने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पुंछ नगर के और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। रविवार दोपहर बाद से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया, ताकि कहीं पर किसी प्रकार की कोई अनहोनी न पेश आए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल ने सभी समुदायों के गणमान्य नागरिकों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर जिले में आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। रविवार को दोपहर बाद जैसे ही सोमवार को भारत बंद किए जाने के समाचार आने शुरू हुए तो प्रशासन की तरफ से एहतियात के तौर पर हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए नगर के सभी चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में कड़ी नजर बनाए हुए हैं, ताकि पुंछ नगर में जम्मू के जैसे हालात पैदा न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें