फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में आहुति डालने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर नगर के निकटवर्ती गांव बैंछ के प्राचीन भैरव मंदिर में रविवार को सर्व कल्याण एवं विश्व शांति की कामना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए मंदिर में माथा टेका और कतार में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दिन भर मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। पिछले साल की ही तरह बैंछ गांव में इस बार भी रविवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग के किनारे स्थित प्राचीन भैरव देवता के मंदिर में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसके चलते सुबह से ही गांव के साथ ही नगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे। विशेष कर वे जिनके कुलदेवता भैरव देव हैं, वे तड़के ही मंदिर में पहुंचने लगे थे। इस बीच सुबह नौ बजे मंदिर में चल रहे रामायण के अखंड पाठ का भोग डाला गया। साथ ही सर्वकल्याण एवं विश्व शांति की कामना के लिए यज्ञ शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक चले इस यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि देव को आहुतियां अर्पित की गईं। दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें