फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमाड़ा में गोलाबारी का नहीं दिखा डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार को देश के अन्य भागों के साथ साथ पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों का हर दिन शिकार बनने वाले गांव करमाड़ा एवं गुलपुर वासियों ने बेखौफ होकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों के साथ तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में भी पाकिस्तान ने करमाड़ा गांव में जबरदस्त गोलीबारी की थी। रविवार को गांव के हाईस्कूल में सेना की 15 मराठालाई बटालियन की तरफ से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में गांव के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराने और रंगारंग कार्यक्रम का साक्षी बन कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि उनको अपने देश से प्यार है और वे उसकी खातिर हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि लोग सुबह दस बजे ही कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हो गए थे, जबकि 11 बजे सेना की मराठालाई रेजीमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल एसएस रामपुर ने गांव के सरपंच मोहम्मद शरीफ और अन्य लोगों के साथ राष्ट्रध्वझ फहराया। करीब दो घंटों तक रंगारंग कार्यक्रम जारी रहा। करमाड़ा वासियों का कहना था कि पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात को भी गोलाबारी की गई लेकिन करमाड़ा का कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान से नहीं डरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें