फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने एक दिवसिय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला बागवानी विभाग की तरफ से रविवार को नगर स्थित अपने मुख्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही नारी निकेतन में रहने वाली लड़कियों ने भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता जिला बागवानी अधिकारी आरके त्रिलोचन ने की। कार्यक्रम में शामिल युवतियों को फलों एवं सब्जियों से बनाए जाने वाले अचार, जैम, जूस, सास और जैली बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। आरके त्रिलोचन ने कहा कि विभाग में मैनेजर कम केमिस्ट का पद काफी समय से खाली पड़ा था, जिस पर हाल ही में नए अधिकारी ने पदभार संभाला है। उनके सहयोग से यह पहला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें